Mukesh Ambani Biography In Hindi,Mukesh Ambani ka ghar
आज के समय में अगर दुनिया के सबसे अधिक अमीर शक्सियत की बात करे तो इंडिया के मुकेश अंबानी का नाम जरूर लिस्ट में आता है। मुकेश अंबानी ना केवल इंडिया के बल्कि पूरे विश्व के अमीर आदमियों की सूची में शामिल है।
मुकेश अंबानी भारत के एक सफल बिजनेसमैन है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और निदेशक है।
मुकेश अंबानी भारत के एकमात्र व्यवसायी हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा Z सुरक्षा प्रदान की गई है। भारत में उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते है कोई भी साधारण इंसान इनसे आसानी से नहीं मिल सकता है।
मुकेश अंबानी अपनी कमाई के मामले में आए दिन न्यूज चैनलों में शुर्खियो में बने रहते है। साथ ही उनकी पत्नी नीता अंबानी भी चैरिटी कार्यों के लिए न्यूज में बनी रहती है।
मुकेश अंबानी के फैमिली दुनिया की सबसे कामयाब फैमिली में गिनी जाती है।
तो चलिए हम आज मुकेश अंबानी के जीवन के बारे में और उनके शुरू से लेकर दुनिया के 8 वे सबसे अमीर आदमी बनाने के सफर तक सारी चर्चा इस आर्टिकल में करेंगे।
साथ ही हम अंबानी के घर के बारे में बार करेंगे की इनके पास कितने घर है और कितने महंगे घर है उनके घर के देखभाल के लिए कितने सर्वेंट काम करते है। हम मुकेश अंबानी के बारे में कुछ बाते ऐसी भी है जो सैयद बहुत कम लोग ही जानते है आज उन सभी बातो की चर्चा विस्तार से करेंगे।
मुकेश अंबानी जन्म कब हुआ :
मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को वर्तमान में यमन अदन की कालोनी (अदन) में एक गुजराती परिवार में हुआ था।लेकिन अंबानी यमन में थोड़े ही समय के लिए रहे थे बाद में वो भारत आ गए थे। मुकेश अंबानी को घर में सब उनके निकनेम मुकु कहकर बुलाते है।
वर्तमान में मुकेश अंबानी मुंबई (भारत) में निवास करते है।
मुकेश अंबानी के माता–पिता :
मुकेश अंबानी के पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और माता का नाम कोकिला बेन अंबानी है।
मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी भी एक सफल बिजनेसमैन थे जिनके कई सारे व्यापार थे जिनमे रिलायंस, पेट्रोल, वस्त्र आदि के प्रमुख बिजनेस थे। शुरुवात में धीरूभाई भाई अंबानी लगभग यमन में ही व्यापार करते थे।
फिर बाद में वो भारत आ गए और एक सफल बिजनेसमैन बने। मां कोकिलाबेन अंबानी गृहिणी थी।धीरूभाई अंबानी के दो बेटे और दो बेटी है। सबसे बड़े बेटे मुकेश अंबानी है, छोटे बेटे अनिल अंबानी है, फिर दीप्ति सलगावकर और नीना कोठरी बेटियां है। धीरूभाई अंबानी ने कोलाबा में "सी विंड" नाम का 14 मंजिला अपार्टमेंट खरीदा था।
मुकेश अंबानी की शिक्षा :
मुकेश अंबानी ने अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ हिल ग्रेंज हाई स्कूल पेडर रोड, मुंबई से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की बाद में अंबानी ने मुंबई ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की।
फिर अंबानी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए के लिए दाखिला लिया लेकिन 1980 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी की व्यापार में मदद करने के लिए एमबीए की पढ़ाई को बीच में छोड़ दी।और व्यापार में हाथ बटाने लग गए थे।
👉 Atal Bihari Vajpayee Biography in hidi
मुकेश अंबानी की पत्नी और बच्चे :
मुकेश अंबानी की पत्नी का नाम नीता अंबानी है।जो कई चेरिटीबल ट्रस्ट से जुड़ी हुई है और साथ ही IPL Team "Mumbai Indians" की मालकिन भी है।
अंबानी के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे का नाम आकाश अंबानी है जो शादी शुदा है जिसकी पत्नी का नाम श्लोका मेहता है इनसे एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
अंबानी के छोटे बेटे का नाम अनंत अंबानी और बेटी का नाम ईशा अंबानी है।जिनकी अभी तक अविवाहित है।
मुकेश अंबानी के बिजनेस :
6 जुलाई 2002 को धीरूभाई अंबानी का देहांत हो गया था जिसका मुकेश अंबानी को बहुत बड़ा आघात पहुंचा। फिर दोनो भाई मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच संपति के बटवारे को लेकर विवाद होने लगा था क्यों की धीरूभाई अंबानी ने अपनी कोई भी वसीयत नही बनवाई थी तो उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी ने इस विवाद को खत्म करने के लिए संपत्ति का दो भागो में बटवारा कर दिया था।
मुकेश अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड दी गई जिसकी बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी थी।फिर मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2005 में MD और चेयरमैन बने थे।
मुकेश अंबानी अपने व्यापार को बड़ाने के लिए मेहनत करने लग गए गए थे।अंबानी के निर्देशन में उनकी कंपनी रिलायंस जामनगर, भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी का निर्माण किया।
जो 2010 में 660,000 बैरल प्रतिदिन का उत्पादन करने में सक्षम थी।
18 जून 2014 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40वीं Annual general meeting (AGM) में मुकेश अंबानी ने कहा की "आने वाले तीन वर्षो में 1.8 ट्रिलियन का व्यापार में निवेश करेंगे।तथा 2015 में भारत में 4G ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू कर देंगे"।
मुकेश अंबानी ने 2016 में "LYF" के नाम से रिलायंस जियो का स्मार्टफोन लॉन्च किया था यह स्मार्टफोन us समय भारत में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया था। और साल के अंत तक सितंबर 2016 में Jio 4G ko ऑफिशियल लॉन्च कर दिया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 31 मार्च 2022 तक बाजार पूंजीकरण 243 बिलियन अमेरिकी डॉलर बन गया था।
उनकी कंपनी रिलायंस में उनकी कई कंपनियां है जो जियो प्लेटफार्म , रिलायंस रिटेल , रिलायंस फाउंडेशन, मुंबई इंडियन, जियो पेमेंट बैंक, रिलायंस पेट्रोलियम, आलोक इंड्रस्टीज और नेटवर्क18 ग्रुप है।
मुकेश अंबानी की भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और फॉर्च्यून 500 निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियां है।
मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज का व्यापार रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, तेल गैस और रिटेल के क्षेत्र में फैली हुई है।
मुकेश अंबानी IPL जगत में सबसे ज्यादा बार IPL ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी है जो उनकी पत्नी नीता अंबानी संभालती है।
अपनी निजी कंपनियों के साथ–साथ मुकेश अंबानी कई समितियों के सदस्य, अध्यक्ष और बहुचर्चित कंपनियों के बोर्ड मेंबर भी है।
2012 में फोर्ब्स (एक कंपनी जो दुनिया के अमीर लोगो का विवरण रखती है) ने मुकेश अंबानी को दुनिया की सबसे अमीर "स्पोर्ट्स ऑनर्स" की सूची में शामिल किया था।
👉 Sonam Malik Biography in hindi
मुकेश अंबानी का बिजनेस कैरियर :
1980 में इंदिरा गांधी की सरकार ने PFY (Polyster Filament Yarn) की शुरुवात की ताकि ये प्राइवेट क्षेत्र में विकसित हो सके तभी धीरूभाई अंबानी ने PFY प्लांट खोलने के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था उस समय उनकी टक्कर टाटा, बिरला और 43 अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर होने के बाद भी वो लाइसेंस धीरूभाई अंबानी को मिला और धीरूभाई अंबानी ने PFY प्लांट खोल लिया जिसको आगे बढ़ने के लिए उन्होंने अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी जो us समय MBA ki पढ़ाई के लिए विदेश गए हुए थे, उसे मदद के लिए बुलाया।
थोड़े समय बाद मुकेश अंबानी ने इसमें काम करना बंद कर दिया और 1981 में रिलायंस पेट्रोलियम रसायन को शुरू किया और रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड (जो वर्तमान में रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड) की स्थापना की। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारत की जानकारी और कम्युनिकेशन तंत्रज्ञान के क्षेत्र में ध्यान देना था।
मुकेश अंबानी व्यापार में आगे बढ़ते गए और उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोलियम रिफायनरी जामनगर (भारत) बनाया। जो 2010 में भारत की सबसे प्रचलित पेट्रोलियम कंपनी थी।
अंबानी का घर :
मुकेश अंबानी का घर साउथ मुंबई के ऑफ पेडर रोड ,अल्टामाउंट रोड पर स्थित है जिसका नाम " एंटीलिया हाउस" है जो 27 मंजिला इमारत है। जहां से समुंद्र भी एकदम साफ दिखाई देता है।
मुकेश अंबानी के घर की कीमत 15000 हजार करोड़ रुपए है फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी के घर को दुनिया सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल किया था।
मुकेश अंबानी का 27 मंजिला एंटीलिया हाउस 400,000 स्क्वायरफीट में बना हुआ है। जो 2010 में पूरा बनकर तैयार हो चुका है।
मुकेश अंबानी का घर इतना बड़ा है की इसकी देखरेख के लिए अंबानी ने 600 इम्प्लॉय रखे हुए है।
एंटीलिया हाउस के नीचे के 6 फ्लोर तो सिर्फ पार्किंग के लिए ही है।
अंबानी का एंटीलिया घर भारत का सबसे महंगा घर है।मुकेश अंबानी के घर की डिजाइन शिकागो स्थित आर्किटेक्ट "विल और पार्किंस" ने की है। एंटीलिया हाउस में 9 है स्पीड एलिवेटर्स है तथा 3 हेलीपैड भी है।
मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस 8 मैग्नीट्यूड का भूकंप को भी सहन कर सकता है।
मुकेश अंबानी के के घर को देखने लिए हमेशा उनके घर एंटीलिया हाउस के बाहर भीड़ लगी रहती है लेकिन बिना अपॉइंटमेंट के एंटीलिया हाउस में कोई भी नही जा सकता है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी :
नीता अंबानी एक गुजराती परिवार से है।नीता अंबानी के परिवार में हमेशा से ही संगीत और शास्त्रीय नृत्य को पसंद किया जाता है। नीता अंबानी की मां एक प्रसिद्ध लोकनार्तिकी थी।
नीता अंबानी जब 8 साल की थी तब से वो अपनी मां से नृत्य सिखती थी। नीता अंबानी ने नृत्य ने गहरी रुचि दिखाने लग गई थी और देखते ही देखते नीता अंबानी भरतनाट्य की एक कुशल नृत्यांगना बन गई थी। नीता अंबानी गुजरात में अलग अलग समारोह में भरतनाट्यम प्रस्तुत किया करती थी।
एक समारोह में धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को भरतनाट्यम करते हुए देखा और धीरूभाई अंबानी नीता अंबानी से काफी प्रभावित हुए।
धीरूभाई अम्बानी ने कार्यक्रम के संचालकों से नीता अंबानी की जानकारी ली और फिर नीता अंबानी के घर जाकर अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के रिश्ते की बात चलाई और मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी के साथ करवा दी।
👉 PV Sindhu Biography in hindi
कुछ अन्य तथ्य :
लोगो का नीता अंबानी कहना है की नीता अंबानी 315 करोड़ का मोबाइल रखती है उनका मोबाइल प्लेटिनम और सोने से बना हुआ है और उनके मोबाइल में हीरे जड़े हुए है।
मुकेश अंबानी ने 2007 में नीता अंबानी के 44वे जन्मदिन पर 60 मिलियन डॉलर का एयरबस A319 प्लेन गिफ्ट में दिया था।
मुकेश अंबानी ने 2008 में IPl टीम मुंबई इंडियंस को 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था जिसके बाद मुकेश अंबानी को “The World Richest Sports Team Onner” का खिताब दिया गया था।
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 49.46% की हिस्सेदारी है।
रिलायंस भारत की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है जो 100 से अधिक देशी का निर्यात करती है।
मुकेश अंबानी एकमात्र ऐसे भारतीय व्यापारी ha जिन्हें भारत सरकार द्वारा Z plus security दी गई है।
मुकेश अंबानी भारत के सबसे अधिक इनकम टेक्स देते है।
भारत सरकार के पास सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क से कुल राजस्व का 5% मुकेश अंबानी के पास से आता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की पहली कंपनी है जिसने 100 अरब डॉलर के राजस्व के आंकड़े को पार किया है।
मुकेश अंबानी का सबसे पसंदीदा भोजन इडली सांभर है और पसंदीदा रेस्टोरेंट मैसूर कैफे और किंग्स सर्कल है।
मुकेश अंबानी भारत में एक फुटबॉल लीग व इंडियन सुपर लीग के संस्थापक है।
मुकेश अंबानी शाकाहारी है।
मुकेश अंबानी फोर्ब्स में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगो की सूची में शामिल है।
मुकेश अंबानी इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड पूर्व अध्यक्ष रह चुके है।
मुकेश अंबानी रिलायंस पेट्रोलियम के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके है।
मुकेश अंबानी रिलायंस पेट्रोलियम बोर्ड के अध्यक्ष है।
मुकेश अंबानी ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष और अध्यक्ष, रिलायंस रिटेल लिमिटेड है।
मुकेश अंबानी रिलायंस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन डीएमसीसी के अध्यक्ष है।
मुकेश अंबानी पूर्व निदेशक, क्रेडिट समिति के सदस्य और मुआवजा और लाभ समिति के सदस्य, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्पोरेशन के रह चुके है।
पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात के अध्यक्ष है।
मुकेश अंबानी की संपति :
रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी एक मिनट के 1.1 करोड़ रुपए कमाते है। मुकेश अंबानी के पास करीब 6.03 लाख करोड़ रुपए (81.3 अरब डॉलर) है।
31 मार्च 2022 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 243 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
मुकेश अंबानी के भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में व्यापार है जिनसे कुल संपत्ति कई स्थानों पर बटी हुई है।
जिसका अनुमान लगाना लगभग मुमकिन नहीं है।
मुकेश अंबानी की उपलब्धियां :
एन डी टी वी द्वारा कराये गए सार्वजनिक चुनाव में साल 2007 के बिज़नसमैंन ऑफ़ दा ईयर चुने गए।
यूनाईटेड स्टेटस-इंडिया बिज़नस कौंसिल (USIBC) ने वाशिंगटन में 2007 में "ग्लोबल विज़न" के लिए लीडरशिप अवार्ड दिया।
हमने भारत के बहुचर्चित व्यापारी मुकेश अम्बानी के जीवन के बारे में उनके कारोबार , सम्पति , परिवार और कुछ निजी तथ्यों के बारे में चर्चा की की कैसे मुकेश अम्बानी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के आमिर लोगो की सूची में शामिल हुए. मुकेश अम्बानी के पास इतनी सम्पति है की कहा जाता है पूरी भारत सरकार मुकेश अम्बानी की सम्पति में ३० दिनों तक चल सकती है .
हम यही आशा करते है की मुकेश अम्बानी अपने जीवन में ऐसे ही कामयाबी हाशिल करते रहे और दुनिया सबसे अधिक धनि व्यक्तियों में उनका नाम शामिल हो .
अगर आपको हमारे द्वारा मुकेश अम्बानी के जीवन के बारे में दी गयी जानकारी सही और अच्छी लगी तो हमरे आर्टिकल को अपने दोस्तों और अधिक से अधिक लोगो तक शेयर करे ताकि वो भी मुकेश अम्बानी की सफलता की कहानी और उनकी जीवनी के बारे जान सके.
हमें कम्मेंट करके मुकेश अम्बानी के बारे में अपनी रे जरूर दे .और ऐसे ही महान लोगो की जीवन के बारे में जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फोल्लोई कर ले.
!!धन्यवाद !!
एक टिप्पणी भेजें
image video quote pre code