पेट कम करने के उपाय | Health tips in hindi
हैलो दोस्तो ! कैसे आप सब आशा करता हूं की आप सभी स्वस्थ होंगे।
Health tips in hindi
दोस्तो आज के दौर में हमारा जीवन परेशानियों से घीरा हुआ है। हर इंसान को जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। और उन्ही परेशानियों में एक है हमारा शरीर। कई लोग ज्यादा वजन से परेशान है तो कोई कम वजन के कारण।
आज कल हर इंसान स्मार्ट, हेंडसम दिखाना चाहता है इसलिए वो जिम करने की सोचता है। लेकिन जिम में आप कई दिनों तक पसीना बहा कर एक अच्छा सा शरीर बना लेते है ।लेकिन बहुत कम ही इसे लोग है जो जिम से एक अच्छा शरीर बना पाते है।
कई लोग तो जिम में जाकर भी अपने शरीर को अपने अनुसार नहीं ढाल पाते है।
तो दोस्तो आज हम यही बात करेंगे की पेट कम कैसे करे ? मोटापा केसे काम करे।
Health tips in hindi
तो चलिए शुरू करते है वेट लॉस करने के उपाय के बारे में।
अगर आप वजन कम करना चाहते है तो आयुर्वेद से अच्छा कोई और साधन नही है।आयुर्वेद (Ayurved) कई वर्षो से चलता आ रहा है। और उसमे कोई शक नही है।
- आपके प्र्शन :
- पेट कम करने के उपाय
- पेट कम करने की एक्सरसाइज
- बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय
- पेट की चर्बी कैसे घटाए
- वेट लॉस करने के उपाय
- मोटापा कम करने के उपाय
- मोटापा कैसे घटाए
पेट कम करने के कई उपाय है इन्ही उपायों के बारे में हम विस्तार से बात करते है।
- बढ़ती चर्बी पर नियंत्रण :
शरीर पर बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए हम अनेक उपाय करते है लेकिन सफलता नही मिल पाती है। शरीर पर जमा चर्बी देखने में बुरी लगती है लेकिन ये जमा चर्बी आने वाली गंभीर बीमारियों का संकेत होती है। नीचे आपको कुछ टिप्स दिए गए है जिन्हे फॉलो करके आप शरीर पर जमा चर्बी को कम कर सकते है।
- नींद अच्छी ले :
अगर आप रोज रात को देर तक जागते रहते है तो अपनी ये आदत आज से ही छोड़ दे। हमारे शरीर को 6 घंटे की नींद की जरूरत होती है जिसे हम पूरा नहीं कर पाते है। देर तक जागने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।
- सही व्यायाम करे :
हमे ऐसा व्यायाम करना चाहिए जिससे शरीर की हर मांसपेशी में गतिविधि हो। पेट कम करने के लिए कार्डियोवास्कुलर व्यायाम फायदेमंद होता है। या फिर आप योग भी कर सकते है।
- मीठे से बनाए दूरी :
मोटापा काम करने के लिए सबसे जरूरी है हमारे खानपान पर नियंत्रण। हमे ग्लूकोस या कार्बोहाईड्रेड की जगह ज्यादा विटामिन वाली डाइट लेनी चाहिए।
- विटामिन C ज्यादा ले :
पेट कम करने के उपाय में अगला है विटामिन C । अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते है तो आपके इससे आपके शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है।जो आपके लिए सही नही है। खाने में विटामिन c लेने से कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रण में रहता है।शिमला मिर्च, टमाटर, संतरा, नींबू में विटामिन c भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
दोस्तो इन नियमो का पालन अगर आप रोज करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
तो बढ़ते है आगे पेट कम करने के उपाय के बारे में।
कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए खाना छोड़ देते है।या बहुत ही कम खाने लगते है। लेकिन ये सही नही है।
आपके शरीर को दिन में जितनी कैलोरी की जरूरत है आप उसे पूरा करे। पोष्टिक आहार ही खाए।
अगर हम नियमित दिनचर्या बनाए और सही से नियमो का पालन करे तो आपके मन में जो सवाल है की मोटापा कैसे कम करे? को आप आसानी से दूर कर सकते है।
दो हफ्तों में पेट कम करने के उपाय :
- जौ चने की रोटी :
हम रोज गेहूं की बनी रोटी खाते है। लेकिन क्या आपको पता है गेहूं की रोटी में कार्बोहाईड्रेड होता है। इसलिए आप जौ और चने को मिलाकर पिसवा लें और इनकी रोटी बनाकर खाएं।
- सौंफ :
वेट लॉस करने के उपाय में अगला है सौंफ। आप थोड़ा पानी गर्म करिए फिर जब पानी उबलने लगे तो इसमें 1 चमच सौंफ डाल दे और उबलने दे । फिर पानी को ठंडा करे और पिए। ऐसा आप रोज सुबह करे । इससे जल्दी ही आपके पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
- नारियल पानी :
नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। इसमें बिलकुल भी कैलोरी नही होती है।और ये स्वास्थ्य के लिए भी सही है।
- शहद :
पेट कम करने के उपाय में शहद बहुत जरूरी है। रोजान सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट की जमा चर्बी कम होने लगती है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें एक नींबू भी डाल सकते है।
- पुदीने की चटनी :
आप सप्ताह में 4 दिन रोज ताजा हरे पत्तों के पुदीने की चटनी बनाए और रोटी के साथ खाए। इससे आपको कुछ ही दिनों आपका पेट कम होने लगेगा।
- खाते समय पानी का पीना :
अक्सर कई लोगो की आदत होती है वो खाने के बीच में पानी पीने लगते है। इस आदत को आप छोड़ दे। खाने के कुछ देर बाद आप गुनगुना पानी पिए।
- ग्रीन टी या लेमन टी :
दोपहर और रात में कई बार हमे भूख का अहसास होने लगता है। इसलिए आप कुछ खाने के बजाय लेमन टी या ग्रीन टी बनाकर पिए।
- घूमना :
वेट लॉस करने के उपाय में सुबह शाम आपको बाहर अच्छे वातावरण में घूमकर आना चाहिए। इससे आपको पसीना आएगा। जो आपके लिए सही है।
महिलाओं में पेट कम करने के आसान नक्शे :
महिलाओं में मोटापा केसे कम करे ये सवाल कुछ ज्यादा ही बना रहता है। इसलिए आपको वेट लॉस करने के उपाय नीचे बताए गए है। जिनका उपयोग कर आप जल्दी ही पेट में जमा चर्बी और मोटापा कम कर सकते है।
- कब्ज से बनाए दूरी :
अधिक तरल पदार्थ का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में फाइबर के स्रोतों जैसे दाले, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और फल आदि को शामिल करें। फाइबर आपकी पाचन-क्रिया को दुरुस्त बनाये रखने में मदद करता है। इसके साथ ही दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानीजरूर पियें और व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनायें।
- फूड एलर्जी से बचाव करे :
कई बार लोग कुछ खाद्य पदार्थ से होने वाली एलर्जी को समझ नहीं पाते हैं जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर से संपंर्क करें। ज्यादातर लोग खुद ही इसकी जांच करके अपने आहार से स्वस्थ पदार्थों को निकाल देते हैं। अगर आपको फूड एलर्जी की समस्या लग रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- खाना खाने में जल्दबाजी :
पेट कम करने के उपाय में खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है कि चबा-चबा कर खाया जाए। खाने को अच्छे से ना चबाने से शरीर के अंदर हवा चली जाती है जिससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने आहार को धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं इससे आपको देर तक पेट के भरे होने का एहसास होगा।
- कार्बानेटेड ड्रिंक्स से दूरी :
कोल्ड ड्रिंक्स पेट में सूजन का कारण हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। अगर आप चाहें तो नींबू पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरामिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।
- शुगर फ्री आहार का सेवन :
अत्यधिक मीठे का सेवन से पेट में सूजन की समस्या पैदा करता है। इसलिए बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचे। अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो दिन भर में दो या तीन बार कृत्रिम मीठा आहार ले सकते हैं।
- सोडियम युक्त खाना कम करे :
हाई प्रोस्सेड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है जो पेट में भारीपन और सूजन का कारण हो सकता है। जब भी डिब्बाबंद आहार या प्रोस्सेड आहार ले तो सोडियम की मात्रा जांच लें। 500 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नुकसानदेह होता है।
पेट कम करने के उपाय में बिना डाइट करे भी आप पतले हो सकते है।
अगर आप डाइट नही करना चाहते तो हम आपके लिए बिना डाइट पर जाए वजन कम करने में मदद करने के लिए इन सरल योजना लेकर आए है। इन में से आप कोई भी एक या अधिक विधि का उपयोग कर अपना मोटापा कम कर सकते है।
- रोजाना नाश्ता करें :
बहुत से लोग सोंचते हैं कि नाश्ता नहीं करना कैलोरी कम करने का अच्छा तरीका है, लेकिन वे आमतौर पर दिन भर में अधिक खाते हैं। नाश्ता करने वाले लोगों की बीएमआई नाश्ता न करने वालों की तुलना में कम होती है और वे स्कूल में या बोर्डरूम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत के लिए एक कटोरा अनाज के साथ फल और कम वसा वाले दुग्धी पदार्थ ले सकते हैं।
- भोजन चबा कर खाए :
20 मिनट का एक टाइमर सेट करें और खुद को देखें कि आप कितनी धीमे खाना खाते हैं। यह डाइट योजना के बिना वज़न कम करने के अभ्यास की मुख्य उपाय में से एक है। प्रत्येक बाइट को काटिये स्वाद लीजिये। आप निष्क्रिय गतिविधियों- जैसे बेकार के स्नैक्स खाने- की जगह सो कर बिना कुछ किये 6 प्रतिशत कैलोरी कम कर सकते हैं।
- अधिक सब्जियां खाएं :
आज रात के खाने के साथ सिर्फ एक के बजाय तीन सब्जियां सर्व करें, और अधिक से अधिक खाए। अधिक विविधता लोगों को अधिक खाना खाने के लिये प्रेरित करती है। और अधिक फल और सब्जियां खाना वजन कम करने का एक शानदार तरीका है।
- पिज्जा का एक बेहतर स्लाइस :
पिज्जा के ऊपर सजाने के लिये मीट के बजाये सब्जियां चुनें और इससे आप अपने भोजन से100 कैलोरी कम कर सकते हैं।
- शराब कम करे :
शराब में कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन की तुलना में एक ग्राम अधिक कैलोरी होती है। यह आपके संकल्प को हलका कर सकती है, जिसके चलते आप बिना सोचे समझे चिप्स, मूंगफली, और अन्य चीजें अपनी सामान्य सीमा से अधिक खाते जायेंगे। हरी चाय लीजिये-हरी चाय पीना वजन घटाने की अच्छी रणनीति हो सकती है।
दोस्तों। आशा करता हूँ की आपको हमारा आर्टिकल Health tips in hindi अच्छा लगा। इसे आप अपने दोस्तों और परवार के साथ जरूर शेयर करे। मैं आपका दिल से धन्यवाद करता हूँ की आप हमारे आर्टिकल पढ़ते है।
आज हमने इस आर्टिकल में पैट कम करने के उपाय , वेट लॉस के उपाय और पेट कम करने एक्सरसाइज के बारे में बात तो आप समझ गए होंगे की पतले कैसे हो।
एक टिप्पणी भेजें
image video quote pre code